राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जयपुर। महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था ‘वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया’ ने बडोदरा (गुजरात) की रुक्मिणी देवी माहेश्वरी को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा है। उन्हें यह अवार्ड दिव्यांगजनों की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। संस्था ने इस अवसर पर कुल 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया है।
गुरुवार, 2 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आईएएस टीकम चन्द बोहरा, अति विशिष्ट अतिथि संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राजकन्या, उपाध्यक्ष राजरानी, संयोजक सन्तोष कुमार, डब्लूपीएसएफ कल्चरल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर एवं रेल विभाग की प्रशासनिक अधिकारी पूर्णिमा पाठक रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा, नवाचार, चिकित्सा, खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
रुक्मिणी देवी माहेश्वरी बडोदरा (गुजरात) में दिव्यांग जनों के लिए गायत्री विकलांग मानव मंडल संस्था संचालित करती हैं। इसके माध्यम से वह लगातार गुजरात का गौरव बढ़ा रही हैं। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत अब तक वह 1000 बेटियों को अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर चुकी हैं। रुक्मिणी देवी ने राष्ट्रीय गौरव सम्मान देने के लिए फाउण्डेशन के संतोष कुमार अग्रवाल का आभार प्रकट किया है। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र बच्चन ने रुक्मिणी देवी माहेश्वरी को बधाई दी है।


Leave a Reply