राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पटना। चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले 6 नवंबर और फिर दूसरा 11 नवंबर को मतदान होगा। जबकि चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। इसी के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा। वहीं केंद्र सरकार ने बिहार में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की फिलहाल 500 कंपनियां रविवार को बिहार पहुंच चुकी हैं। इन्हें स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ की 118 कंपनियों को तैनात किया गया है। इनमें से 71 कंपनियां, जम्मू-कश्मीर से बुलाई गई हैं। चुनाव में किसी तरह की कोई हिंसा न हो, इसके लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Leave a Reply