राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के इस संकटकाल में राष्ट्रवादी विकास पार्टी (RVP) जरूरतमंदों की मददगार बनकर सामने आई है। कोई कोविड-19 से ग्रसित है या लॉकडाउन होने से बेरोजगार हो गया है तो उन सभी के भोजन की जिम्मेदारी अब आरविपी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सबसे पहले ‘अन्न सेवा’ की शुरुआत लखनऊ में की। उसके बाद प्रयागराज और मेरठ में भी अब ‘अन्न सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। गरीबों, मजलूमों और बेरोजगारों के लिए पार्टी का यह अभियान अंधेरे में जैसे रोशनी बनकर आया है। हर कोई ‘अन्न सेवा’ की तारीफ कर रहा है। डॉ श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि अगर मानव सेवा करनी है तो वे भी अपने शहर-नगर में पार्टी की इस योजना को जरूरमंदों के लिए शुरू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जो भी मदद चाहिए, वे सीधे उनसे बात कर सकते हैं।
राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्वत ने कहा है कि देश में कोरोना महामारी से हालात लगातार खराब हो रहे हैं। दूसरी लहर के प्रकोप से अधिकतर राज्यों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कई प्रदेशों की सरकार ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। लोगों का काम-धंध सब चौपट हो चुका है। अधिकतर लोग बेरोजगार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राष्ट्रवादी विकास पार्टी उन तमाम जरूरतमंदों को बचाने के लिए उनके साथ खड़ी है। डा श्रीवास्वत ने बताया कि ‘अन्न सेवा’ की शुरुआत सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में की गई। यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज साही के सहयोग से यह योजना अच्छी तरह से चल रही है और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।
डॉ श्रीवास्वत के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब ‘अन्न सेवा’ योजना का विस्तार किया जा रहा है। लखनऊ की ही तरह प्रयागराज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी ‘अन्न सेवा’ योजना शुरू कर दी गई है। प्रयागराज में भोजन के लिए कोई भी जरूरतमंद धर्मेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट के फोन नंबर 9648834351 पर और सय्यद मोहम्मद सलीम के मोबाइल नंबर 9336110724 पर संपर्क कर सकता है। मेरठ में भोजन के लिए कोई भी जरूरमंद यहां के निवासी योगेश मोहन गुप्ता से उनके मोबाइल नंबर 9458638065 पर संपर्क करने के बाद हर रोज दोपहर 12 बजे से आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आकर भोजन प्राप्त कर सकता है।
डॉ श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे ऐसे जरूरतमंदों का पता लगाएं और उन्हें हरहालत में अन्न या भोजन जरूरत के मुताबिक उन तक पहुंचाएं। इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी के लिए लोग सीधे उनसे या पार्टी के महासचिव ब्रिगेडियर डॉ अनिल श्रीवास्तव से संपर्क कर सकते हैं। आरविपी अध्यक्ष ने देश के लोगों से भी अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य से जुड़ें और ‘अन्न सेवा’ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नीचे अंकित खाते में अपना दान कर सकते हैं।
A/C Name–
RVP for india
A/c No. 22750100025735
BANK OF BARODA,
HAUZ KHAS Branch,N Delhi ,IFSC Code-
BARB0INDHAU


Leave a Reply