लोकसभा प्रत्याशी बनने पर आरडब्ल्यूए टीम ने अतुल गर्ग का किया अभिनंदन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 में गाजियाबाद से अतुल गर्ग को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस खुशी में मंगलवार को गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अतुल गर्ग के निवास पर पहुंच कर उन्हें बुके भेंट की और अभिनंदन किया। साथ ही भाजपा शीर्ष नेतृत्व का सांसद प्रत्याशी घोषित करने के लिए आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि अतुल गर्ग गाजियाबाद विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक हैं। आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने गर्ग की विधायक के रूप में तारीफ करते हुए कहा है कि गाजियाबाद के विकास में अतुल गर्ग ने बहुत अच्छा काम किया है। साथ ही गुलमोहर एन्क्लेव से जुड़ी कुछ समस्याएं भी साझा की गई, जिनके निस्तारण का विधायक गर्ग ने आश्वासन दिया है। इस मौके पर आरडब्लयूए के महासचिव एके जैन, विनम्र जैन, सुरेंद्र सिंह राजपूत, गौरव बंसल, रविंद्र रिहानी आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*