राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अयोध्या। रामनगर कालोनी स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आज संकल्प दिवस के रूप में सिंधुपति राजा दाहरसेन का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संत भावन दास ने आश्रम परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने दाहरसेन के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत की पश्चिमी प्राचीर के रक्षक व आठवी सदी ईस्वी में सिंध के शासक सिंधुपति राजा दाहरसेन ने भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दे दिया।
आश्रम के साईं महेद्र लाल व उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने कहा कि दाहरसेन का 1309वां बलिदान दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी सभ्यता, सस्कृति व राष्ट्र की रक्षा के लिए दाहरसेन के पूरे परिवार ने प्राण न्यौछावर कर दिए। राज्य सरकार को राजा दाहरसेन के इतिहास को पाठयक्रम में शामिल करना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी उनके इतिहास को जान सके। इस मौके पर लाजवंती देवी, समाजसेवी सुरेश भारतीय, जगदीश हासानी, मन्नन कुमार, संजय खिलवानी, रिंकेश भारतीय, विशाल खटवानी मौजूद रहे।


Leave a Reply