बलिदान देने वाले सपूतों को किया नमन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में कई वीर सपूतों ने भारत माँ की गोद में अपने आपको न्योछावर कर दिया था। अपनी जान को हंसते-हंसते कुर्बान कर देने वाले वीर सूपतों को महिला उन्नति संस्था हमेशा नमन करती है। उसी कड़ी में 23 मार्च को संस्था की नोएडा महानगर इकाई द्वारा शहीद दिवस मनाया गया।
संस्था की मीडिया प्रभारी श्रीमती वंदना झा ने बताया कि भारत माता के वीर सपूतों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। श्रीमती झा ने शहीदों को याद करते हुए बताया कि 23 मार्च 1931 के दिन भारत मां के वीर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। भगत सिंह को लाहौर प्रकरण में फांसी दी गई थी। इन वीर सपूतों को 24 मार्च को फांसी की सजा तय की गई थी, लेकिन एक दिन पहले 23 मार्च को फांसी की सजा दे दी गई। क्योंकि इन वीर सपूतों को फांसी की सजा सुनाने पर पूरे देश में लोग भड़के हुए थे। उन्होंने बताया कि जेल में रहने के दौरान भगत सिंह ने इंक़लाब जिंदाबाद का नारा देते हुए कई क्रांतिकारी विचार लिखे। उन्होंने अपने लेखों में लिखा है कि मजदूरों का शोषण करने वाले भले ही भारतीय क्यों न हों, उनके शत्रु हैं।
संस्था के कोर्डिनेटर मनोज झा ने बताया कि मातृभूमि के लिए वीरों का बलिदान आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आजादी के दीवानों के रूप में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हर भारतीय के दिल में बसते हैं। इस अवसर पर सुष्मिता सरकार, प्रतिमा सरकार, ओम राजपूत, चंचल व संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*