समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शहीदों को किया याद

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि 23 मार्च 1931 की मध्यरात्रि अंग्रेजों ने इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर चढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि बेहद कम उम्र में इन वीरों ने न सिर्फ जीते जी देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, बल्कि अपने बलिदान से हर भारतवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलग जगाई। ये तीनों राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक हैं जो हमें राष्ट्र की सेवा और एकता के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
बुधवार, 23 मार्च को इंदिरापुरम स्थित नीति खंड प्रथम में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम के तहत ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक की गई। सर्वप्रथम सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उसके बाद संस्था ने पांच प्रस्ताव पास किए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गौतम अवाना को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार जताया है।
संस्था की महासचिव श्रीमती श्वेता त्यागी ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान और तेज करने पर जोर दिया गया। बढ़ती गर्मी और कई बीमारियों से बचाव के लिए विभिन्न प्रदेशों और जिलों में सरकारी व निजी अस्पतालों के माध्यम से जनहित में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। संस्था का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा, जिसकी कार्ययोजना पर कई जिलों के पदाधिकारियों के नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसके अलावा आगामी माह मई में राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित करने व दिल्ली एनसीआर और महराष्ट्र के कई जिलों में स्कूल खोलने पर भी विचार किया गया।
कार्यक्रम में ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की संरक्षक तृप्ता मल्होत्रा, चेयरमैन अरुण कुमार, राष्ट्रीय निदेशक डॉ अशोक कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा साह, कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना, राष्ट्रीय सचिव लाल सिंह गौतम, कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती पिंकी प्रधान, प्रिंसपल श्रीमती अर्चना त्यागी, गौतम अवाना, मंजू मेहता, राहुल अवाना, राहुल त्यागी, कपिल त्यागी, दिवाकर त्यागी, सदस्य अशोक कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*