राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सामाजिक उत्थान की अग्रणी संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नारी प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सेक्टर 93 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 27 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज या देश का विकास वहां की महिलाओं की उन्नति पर निर्भर करता है। अगर हम आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे तो निश्चित ही हमारा राष्ट्र और मजबूत होगा। साथ ही महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ेगा।
5 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की राष्ट्रीय महासिचव श्वेता त्यागी ने बताया कि सम्मान समारोह में जिन महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, उनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आई महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पावन कला धाम की संयोजिका अनुराधा शर्मा और विशिष्ट अतिथि निठारी की प्रधान श्रीमती विमलेश शर्मा रहीं। संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, चेयरमैन अरुण कुमार और अनुराधा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
श्रीमती श्वेता त्यागी के अनुसार जिन महिलाओं को ‘नारी प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा गया, उनमें शिक्षा, कला-संस्कृति, स्वास्थ्य, समाजसेवा, पुलिस महकमा और शासन-प्रशासन से जुड़ी महिलाएं अनुराधा शर्मा, विमलेश शर्मा, प्रभा एडवोकेट, श्रीमती अर्निमा त्यागी, ऋचा मल्होत्रा, श्रीमती हरियाली श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी सूर्यबाला, एकता सहगल, डॉ नीलम शर्मा, तृप्ता मल्होत्रा, सोनिया शर्मा, संगीता चौधरी, श्रीमती विमला कुमारी, प्रोमिला सिंह, वंदना वर्मा, श्रीमती स्वीटी अग्रवाल, ममता सिंह, रेनू शर्मा, पूनम सिंह, प्रिया वर्मा, सविता शर्मा आदि शामिल हैं। इन सभी को संस्था की तरफ से साल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने इस मौके पर विमलेश शर्मा और तृप्ता मल्होत्रा को संस्था का संरक्षक, डॉ अशोक कुमार को राष्ट्रीय निदेशक और गौतम अवाना को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है, जिसकी घोषणा मंच से चेयरमैन अरुण कुमार ने किया। समारोह का सफल संचालन संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना और समाजसेवी वंदना झा ने किया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही राहुल राज व उनके ग्रुप के कलाकारों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर एक सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसकी तमाम दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रसंशा की है।
कार्यक्रम का समापन संस्था के चेयरमैन अरुण कुमार ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया और संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा साह, राष्ट्रीय सचिव लाल सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन झा, कार्यकारिणी सदस्य पिंकी कौशिक, अर्चना त्यागी, राहुल अवाना, कपिल त्यागी, दिवाकर आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply