राष्ट्रीय जनोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर 11 स्थित सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल में सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रबंधक श्री अजीत सिंह बैंसला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । उसके बाद बच्चों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया। संविधान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को एकता व अखंडता के सूत्र में बांधने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक तक न्याय, बंधुता व समता के एक भाव को पहुंचाने में भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
श्री बेंसला ने कहा कि हर नागरिक का यह दायित्व है कि संविधान के प्रति श्रद्धा व समर्पण भाव रखे। हमारे लिए यह पवित्र दस्तावेज है, जो हर विपरीत परिस्थितियों में हमारा मार्गदर्शक होता है। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष सुमित बैंसला, प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी, कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणाकोटि सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहा।


Leave a Reply