सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सेक्टर 11 प्रताप विहार स्थित सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा विकास प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर के. के. बैसला रहे। उन्होंने सर्वप्रथम माता सरस्वती और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों के बनाए हुए माडल देखे। उनकी प्रशंसा की और बहुत से बच्चों से वार्तालाप भी किया। विशेष अतिथियों में एल एंड टी कंपनी के उत्तर भारत के हेड एपी सिंह और गौतमबुद्ध नगर के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन और कुश डिवाइन अस्पताल दादरी के डायरेक्टर डा. सुनील अवाना व डेंटल सर्जन डॉ दानिश प्रमुख रहे।
शनिवार, 27 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अजीत सिंह बैंसला, अध्यक्ष सुमित बैंसला, प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी और कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणा कोटि उपस्थित रहे। इस मौके पर अनिल भड़ाना, ओमप्रकाश यादव, महेन्द्र बैंसला, हरिओम बैंसला, बच्चन यादव, गजेन्द्र बैंसला, जय पाजी, देवी लाल, नदीम चौधरी, सुरेश गुरु आदि भी मौजूद रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं की सराहना की और आये हुए सभी अतिथियों को आयोजक ने धन्यवाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*