विश्व पर्यावरण दिवस पर सीनियर सिटीजन करेंगे पौधरोपण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने प्रताप विहार स्थित ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता महीपाल सिंह ने की और संचालन राजेश कुमार जादोन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर सभी वरिष्ठ सदस्य पौधरोपण करेंगे और उनका संरक्षण भी करेंगे।
समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि पौधरोपण अभियान वन महोत्सव तक चलेगा और इस बीच समिति का हर सदस्य एक पौधा लगाने के लिये लोगों को जागरूक करेगा। समिति द्वारा दो वरिष्ठ नागरिक सुभाष सोलंकी और दुष्यंत कुमार सेंगर का जन्मोत्सव भी मनाया गया।
इसके अलावा भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने पांच वरिष्ठ नागरिकों रजनीकांत शुक्ल व श्रीमती रेखा शुक्ला, नरेन्द्र कुमार जैन व श्रीमती सुभ्रा जैन, कृपाल सिंह जादोन व श्रीमती विमलेश जादोन और अजय कुमार त्रिपाठी व श्रीमती निरुपमा त्रिपाठी की वैवाहिक वर्षगांठ भी मनायी। इस अवसर पर पूरे रीति-रिवाज के साथ सभी कार्यक्रम संपन्न किए गए। तम्बोला खेला और एक-दूसरे को बधाई दी। समिति की बैठक में रामेश्वर पाल सिंह, प्रदीप कुमार सचान, कृष्ण मुरारी शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, ओम प्रकाश, श्रीमती किरन जादोन आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*