एंटी करप्शन मूवमेंट ने भ्रष्टाचार मिटाने की ली शपथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। जंक्शन रोड स्थित पंचवटी कम्युनिटी हॉल एंटी करप्शन मूवमेंट भारत द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता एडवोकेट रंजना सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जहां मूवमेंट के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की शपथ ली, वहीं परीक्षा में टॉप करने वालों बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी राम दिवाकर, भाजपा खुर्जा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, मनोज कुमार प्रजापति, बॉबी सैनी, कृष्ण गोपाल सर्राफ, संजीव मित्तल विशेष अतिथि के तौर पर मौजूर रहे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार गुप्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव व एक्टर विपिन सिसोदिया ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शीलेंद्र सिंह सोलंकी, नगर सचिव मुकुल सक्सेना, जिला सचिव शेखर वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अतुल गोविल, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, योगेश वर्मा, रवि वर्मा, सुनील दत्त, शिशिर गुप्ता, विशाल पोद्दार आदि उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*