राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। नॉलेज पार्क-3 स्थित दिल्ली एनसीआर में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। चेयरपर्सन मैम मिथलेश सिंह और पीआईआईटी की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती जागेश सिंह ने मैकेनिकल कार्यशाला में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजन कर सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
चेयरमैन मैम ने सृजन, शिल्प और निर्माण-कौशल के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को रचनात्मकता और निर्माण की दिव्य शक्ति का प्रतीक माना गया है। यह अवसर हमारे शिल्पकारों, कारीगरों, अभियंताओं एवं श्रमिकों के परिश्रम व योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी है। भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का संचार हो और उनके आशीर्वाद से हमारा राष्ट्र विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
गुरुवार, 17 सितंबर को आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मैकेनिकल कार्यशाला में सभी मशीनरी, उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों की भी पूजा कर श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से अपने-अपने कार्यों में तरक्की व काम में सफलता की प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के स्टॉफ को मिष्ठान्न वितरण कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आरके शाक्य, डीन विश्वजीत वर्मा, पवन कुमार, फैकल्टी, स्टॉफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply