शिवा डांस इन्स्टीच्यूट ने मनाया वार्षिकोत्सव, कई पत्रकार और प्रतिष्ठित कलाकार सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शिवा डांस इन्स्टीच्यूट द्वारा रविवार को हिन्दी भवन में धूमधाम से वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मुम्बई ग्लोबल इंडिया की विजेता हेमा सेक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और संस्थान की संचालक सोनिका श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए जितेन्द्र बच्चन, भाजपा नेत्री दीप्ति अरोरा, सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति तोमर, विजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई साहित्यकारों व अन्य समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह में संस्थान की छात्राओं ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छात्रा सुस्मिता ने पुष्पांजलि और रिदम ने जहां वर्णम् प्रस्तुत किया, वहीं छोटी-छोटी बच्चियों ने भावपूर्ण मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना और शिवा डांस इंस्टिच्यूट के प्रमुख सोनिका श्रीवास्तव की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोनिका जी बच्चियों को भरतनाट्यम सिखाकर भारतीय संस्कृत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*