महिला उन्नति संस्था नोएडा अध्यक्ष ने बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा ‘हर घर विद्या’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत गरीब बच्चों को शिक्षा और स्वछता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नोएडा महानगर इकाई की अध्यक्ष कविता सिंह ने सोमवार को सेक्टर 76 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें कॉपी, पेंसिल और अन्य शिक्षा सामग्री का मुफ्त वितरण किया।
गौतमबुद्धनगर की मीडिया प्रभारी श्रीमती बंदना झा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि महिलाओं के लिए काम कर रही संस्था लगातार बच्चों और महिलाओं को शिक्षित करने व उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक करती रहती है। कविता सिंह इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर परिवारों के बीच गईं और शिक्षा से वंचित उनके बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।साथ ही उन सभी को साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*