नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आत्म-निर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों से बातचीत की। मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को वित्तीय सहायता जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में महिला एसएचजी को अधिक सहायता प्रदान की। हमने महिलाओं के लिए बैंक खाते खोले और एसएचजी को गारंटी के बिना ऋण प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, मणिपुर के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी आत्मनिर्भर महिलाओं से भी चर्चा की। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएम बेलवाल ने बताया कि मिशन के माध्यम से समूह के सदस्यों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संघों और बैंक ऋण के रूप में सस्ती ब्याज दरों पर आसान प्रक्रिया से वित्तीय सहायता की जाती है। ताकि उन्हें बिना कठिनाई के आजीविका गतिविधियां शुरू और मजबूत करने का अवसर मिल सके।


Leave a Reply