केंद्रीय ब्राह्मण महासभा का विस्तार, अजय पाठक संरक्षक सदस्य नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक आज श्रृंगेरी मठ में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नागपुर से पधारे राष्ट्रीय किसान एवं मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाठक ने की। उन्हें इस बैठक में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा का संरक्षक सदस्य नियुक्त किया गया। साथ ही महासभा का विस्तार करते हुए किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरव मिश्र को मार्गदर्शन मंडल का सदस्य और धर्मेंद्र त्रिपाठी को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
सोमवार, 28 जून को आयोजित बैठक में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक पंडित सतीश चंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पं नागेंद्र दिवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री पं. चल्ला सुब्बाराव शास्त्री, वरिष्ठ पदाधिकारी पं. कन्हैया त्रिपाठी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ सुधीर मिश्रा, संरक्षक मंडल सदस्य डॉ दयाशंकर मिश्र, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश व सलाहकार सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे पं. सचिन मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीपी मिश्र, प्रदेश के जीव जंतु कल्याण अधिकारी भारत सरकार हिमांशु राज पांडे, काशी महानगर युवा भारती के संरक्षक डॉ कृष्ण नाथ पांडे, पं कुशाग्र मिश्र, राजन मिश्र, अनूप मिश्रा, अन्नपूर्णा प्रसाद, राजीव झा, आशुतोष ओझा, शैलेश मालवीय, अजय उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, पंडित नवीन दुबे, पं. आनंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पंडित शिवदत्त द्विवेदी ने किया और अंत में डॉ सुधीर मिश्र ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*