राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कवि नगर रामलीला मैदान स्थित जानकी प्रेक्षागृह में आयोजित ‘कथा रंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ ‘श्रीमती उषा यात्री स्मृति स्वयंसिद्धा’ अलंकरण समारोह से हुई। साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित यह पुरस्कार डॉ. स्वाति चौधरी, डॉ. आभा बंसल और डॉ. भावना कुंअर को प्रदान करते हुए डॉ. माला कपूर ‘गौहर’ ने कहा कि कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में ‘कथा रंग’ और यात्री परिवार का योगदान अतुलनीय है।
सम्मानित होने वाली विभूतियां में शामिल वरिष्ठ रचनाकार डॉ. स्वाति चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें हमेशा स्वयंसिद्ध होने का एहसास कराता रहेगा। डॉ. भावना कुंअर ने कहा कि यह पुरस्कार प्राप्त होना उनके लिए इसलिए भी गौरव की बात है क्योंकि यह उपलब्धि यात्री और कुंवर बेचैन परिवार के बीच संबंध सेतु को और मजबूत करेगी। जबकि सुप्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. आभा बंसल ने इस पुरस्कार को अब तक की प्राप्त उपलब्धियां में इसे मिल का पत्थर बताया।
इस अवसर पर सिनीवाली, प्रताप सिंह व शिवराज सिंह के अलावा किशोर वय के रचनाकार हितेश त्यागी की रचनाओं पर हुए विमर्श में कमलेश भट्ट कमल, सुभाष अखिल, विपिन जैन, योगेश अवस्थी, प्रगीत कुंअर, रजनीकांत शुक्ल, डॉ. वीना मित्तल, अनिल शर्मा, तुलिका सेठ, प्रदीप भट्ट, शकील अहमद सैफ, अरुण कुमार यादव, नूतन यादव व मनीषा गुप्ता ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंदर ने किया। यात्री परिवार की ओर से आलोक यात्री, संध्या यात्री और मेघना यात्री ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
शनिवार के कार्यक्रम में उपेन्द्र नाथ अश्क लिखित नाटक ‘तौलिए’ का मंचन भी किया गया। विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध लेखिका एवं उपेंद्र नाथ अश्क की पुत्रवधू भूमिका द्विवेदी ने कहा कि यात्री और अश्क परिवार का अटूट रिश्ता चौथी पीढ़ी तक आ पहुंचा। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त पारिवारिक पीढ़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि लेखन दोनों परिवारों की साझा परंपरा है। समग्र भारत नाट्य मंच की प्रस्तुति ‘तौलिए’ का निर्देशन टेकचंद ने किया। अंजलि, सौरभ कुमार, कविता, निकिता करायत, विजय लक्ष्मी एवं खुशबू ने अच्छा अभिनय किया। सहयोगियों की भूमिका प्रताप सिंह, मृदुल कुमार, गायत्री, अमित कुमार ने निभाई।
इस अवसर पर प्रभात चौधरी, गुलाब चंद जैन, राष्ट्रवर्धन अरोड़ा, तिलक राज अरोड़ा, कविता अरोड़ा, नूतन यादव, डॉ. राकेश बंसल, राजीव शर्मा, अविनाश शर्मा, अजय मित्तल, सुरेन्द्र शर्मा, सागर अग्रवाल, भूप सिंह पाल, सौरभ कुमार, राजेन्द्र गजवानी, अशोक कौशिक, राजीव कुमार, के.के. जायसवाल, निरुपम वढ़ेरा, आशित त्यागी, जितेन्द्र बच्चन, वीरेन्द्र सिंह राठौर, एकता त्यागी, विनय शर्मा, संजय भदौरिया, बी.डी. अकेला, आशु गोस्वामी, अंजू निगम, के.के. पचौरी, ओंकार सिंह, नीरज कौशिक, उत्कर्ष गर्ग, अंकुर त्यागी, राजेन्द्र गुप्ता, अनिल मोदी व अंकी कश्यप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply