जितेन्द्र बच्चन/राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी। इससे पहले पटेलनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में कोर कमेटी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की प्रथम सूची पर गहन मंथन किया गया। उसके बाद सूची जारी कर दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में अपने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 81 प्रत्याशियों के नामों की प्रथम सूची आज जारी की जा रही है। शीघ्र ही अन्य प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सतेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान समय में देश और प्रदेश की जनता केंद्र और प्रदेश सरकार से त्रस्त है। वह इस सरकार के चुंगल से निकलना चाहती है। ऐसे में प्रदेश की जनता के लिए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी एक सबसे उत्तम विकल्प है।’
यादव ने कहा कि हमारी पार्टी की हमेशा जनता के हित में कार्यरत थी और रहेगी। वर्तमान समय में पार्टी के लोग जहां भी जा रहे हैं, उन्हें प्रदेश की जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में दिखाई देगा।
इस मौके पर पार्टी के पिछड़े वर्ग के अध्यक्ष बीएम वर्मा, महानगर अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव, मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा ‘होदिया’, साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुजीत तिवारी, गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप पाठक, लोनी विधानसभा प्रत्याशी तीर्थराज दूबे, धौलाना विधानसभा प्रत्याशी बिरेन्द्र सिंह सिरोही, संजय श्रीवास्तव, राम अवतार यादव, रंजीत कुशवाह, सुभाष ठाकुर, पवन कुमार, कुमारी खुशबू, अनुपम अग्रवाल, अर्जुन सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, विनोद अकेला, कमल बाबू, अनिल मिश्रा, श्रीकान्त गिरि, उमेश पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, सियाराम यादव, रमेश श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, विशाल सक्सेना, रिकेश, सोनू गहलोत, राजेन्द्र गौतम, विजय अभिलाषी, दीपक वर्मा, विवेक राणा, विकास, राम गोपाल, नसरूद्दीन मलिक, जगदीश गोयल, विशाल सक्सेना, राजेश यादव, देवेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, आबिद, इरशाद, दीपक कुमार, संजय सिंह, सुनील यादव, रिंकू, अक्षय, रोहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply