राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कायस्थों को एक मंच पर लाने और उनमें एकता कायम करने के लिए गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ‘कायस्थ कनेक्ट अभियान’ चला रही है। इसी प्रयास के तहत रविवार की शाम सभा की टीम ने जयपुरिया सनराइज टाउनशिप में एक संगोष्ठी की। जिसमें वहां रह रहे अनेक चित्रांश परिवार शामिल हुए और गाजियाबाद में एकसाथ मिलकर कायस्थ समाज के उत्थान विषय पर चर्चा की गई।
गाजियाबाद चित्रांश सभा के प्रमुख अनुरंजन श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि जयपुरिया सनराइज टाउनशिप में 100 से अधिक कायस्थ परिवार रहते हैं। ये सभी कायस्थ समाज के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। रविवार की संगोष्ठी में सभी ने एक बार फिर से एकसाथ मिल-जुलकर कायस्थोत्थान के लिए आगे बढ़ने का संपकल्प लिया है।
उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद चित्रांश सभा कायस्थों को जोड़ने के लिए ‘कायस्थ कनेक्ट अभियान’ चलाने का एक अभिनव प्रयोग कर रही है। इसके तहत गाजियाबाद कायस्थ डायरेक्टरी को भी अपडेट किया जा रहा है। उसके लिए अनुरंजन श्रीवास्तव ने सभी कायस्थों से सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने संस्था द्वारा जारी गूगल फॉर्म को भरकर भेजने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply