स्वीप टीम ने मोदीनगर में मतदाताओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित मुल्तानीमल मोदी कालेज में जनपद स्तरीय स्वीप टीम ने मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर दीपक कुमार अग्रवाल, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह और ईएलसी प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती मंजुलता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर कुछ विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक कर के भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार को आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने युवा मतदाताओं को मतदान करने का महत्व समझाया और उनसे अधिक से अधिक मतदान करने एवं कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवाओं पर इसका विशेष दायित्व है। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी किया गया। प्रथम पुरस्कार बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा छवि ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलाई गई। धन्यवाद ज्ञापन निर्वाचन साक्षरता क्लब की प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती मंजुलता ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वीप टीम से पीयूष राय, डॉ देवांकुर, श्रीमती आरती वर्मा के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमर सिंह कश्यप, डॉ वैशाली यादव, राजकुमार, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश कुमार, रोवर्स प्रभारी मंजीत, डॉ हिमांशु पांडे, अमित त्यागी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों कैडेट्स प्रतिभागी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*