सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के होली मिलन समारोह में प्रतिभाएं सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था ‘सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट’ दिल्ली द्वारा मार्क होटल में भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. लक्ष्मी शंकर वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि मशहूर हास्य-व्यंग्य कवि मोहन द्विवेदी, बाबा कानपुरी, साहित्यकार ममता किरण एवं वरिष्ठ पत्रकार व समाज चिंतक ‘भारत गौरव’ जितेन्द्र बच्चन रहे। अध्यक्षता गाजीपुर के साहित्यकार धर्मदेव सिंह यादव ‘धर्मेश’ ने की। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह एवं संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 9 मार्च को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था गान के पश्चात संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह एवं संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह के संबोधन से हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही विशिष्ट महिलाओं- ममता किरण साहित्यकार, प्रीति गुप्ता पुलिसकर्मी, डा रश्मि अभया साहित्यकार, पूजा अवाना सौंदर्य विशेषज्ञ, माहेश्वरी त्यागराजन, अनुराधा शर्मा नृत्यांगना, रेणु बाला शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ विभा चौहान शिक्षाविद एवं स्नेहलता पांडे ‘स्नेह’ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में गीत, गजल और कविता पाठ का आयोजन हुआ। रवींद्र नाथ सिंह, ममता सिंह, सस्नेहलता पाण्डेय, ओम प्रकाश सपरा, प्रतिभा सपरा, विनीता सिंह ‘आरुषि’, संगीता झा, अर्चना झा ‘हिना’, अखिलेश मिश्रा ‘दाऊ’, रेनू बाला, मीनाक्षी, मिनाक्षी गुप्ता, बबली सिन्हा, कामिनी समदर्शी, पीके श्रीवास्तव, अपर्णा गर्ग, आरडी शर्मा, अल्पना अग्रवाल, संध्या श्रीवास्तव, बाबा कानपुरी, मोहन द्विवेदी, धर्मदेव सिंह यादव ‘धर्मेश’, मनोज सक्सेना, रश्मि अभया, अनिल ‘मासूम’ एवं रानी मिश्रा ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।
आरती झा, अनिल मासूम और अर्चना झा ‘हिना’ ने सफल मंच संचालन कर कार्यक्रम को और रोमांचक बना दिया। संस्था के गाजीपुर जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव ‘धर्मेश’ की बेहतरीन व्यवस्था की सभी ने प्रसंशा की है। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक आरडी शर्मा, नोएडा अध्यक्ष पीके श्रीवास्तव, सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब की अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव, संस्था की नोएडा सलाहकार विनीता सिंह, संस्था सदस्य बबली सिन्हा, मिनाक्षी गुप्ता आदि ने कार्यक्रम की सफलता में अपना विशेष योगदान दिया। सुरुचिकर भोजन के पश्चात धर्मदेव यादव ‘धर्मेश’ ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*