राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप द्वारा गिरधरपुर सुनारसी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास होने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवी अशोक कुमार श्रीवास्तव को जनसेवा सम्मान से नवाजा और आगनबाड़ी की कई कार्यकर्ताओं को सामाजिक जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया।
तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौहान ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अथिति गौतम बुद्धनगर की डीपीओ श्रीमती पूनम तिवारी रहीं। अध्यक्षता ग्राम प्रभारी सुधा ने की। हेमलता, मास्टर बालचंद नागर और संस्था की सचिव पूजा चौहान के अलावा हापुड़ जिला पंचायत श्रीमती रेखा नागर, बिलासपुर चेयरमैन संजय, फ़िल्म मेकर बोशाली, श्रीमती विनोद कुमारी, श्रीमती मंजू वर्मा, समाजसेवी श्याम सिंह भाटी, समाजसेवी तेजवीर नागर, डॉ देवेंद्र नागर आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की है।
श्री चौहान ने बताया कि संस्था ने इसी महीने 5 अगस्त को अपना तृतीय स्थापना दिवस मनाया है। तब से अब तक पांच गांवों के 150 विद्यार्थियों को अब तक सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उनका सम्मान होना चाहिए। हमारी संस्था आगे भी आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी।
कार्यक्रम में सुधा, गीता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, पूजा चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, रवि चौहान, पिंटू, विकास, अतुल का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply