इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में शिक्षक व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददता
गाजियाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भव्य एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। गीत, नृत्य, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त की गईं।
विद्यालय के सचिव प्रियंक जोशी, निदेशक पंकज जोशी एवं प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, परिश्रम तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रतीक चिह्न एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि विद्यालय के सहयोगी ग्रुप-डी कर्मचारियों को न्यूनतम अवकाश लेने के लिए प्रतीक चिह्न एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इसी अवसर पर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में ‘सक्सेस पार्टी’ का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पूरे कार्यक्रम में गुरु-शिष्य संबंध की गरिमा, आत्मीयता और सम्मान की भावपूर्ण झलक देखने को मिली।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*