सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल प्रताप विहार में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल प्रताप विहार में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक श्री अजीत सिंह बैंसला ने कार्यक्रम का शुभारंभ देश के द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (5 सितंबर) के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने शिक्षकों को जो सम्मान दिलाया है, वह पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। हम ऐसी महान आत्मा को कोटि-कोटि नमन करते हैं।


श्री बैंसला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के अंदर आत्मविश्वास जगाते हैं और हमेशा उन्हें सही रास्ता दिखाते हैं। इसलिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती उत्सव का यह अवसर शिष्यों के लिए अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक विशेष अवसर भी है।
5 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष सुमित बैंसला, प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी, कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणाकोटि सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। अंत में प्रबंधक श्री अजीत सिंह बैंसला जी ने सभी शिक्षकों और देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*