राष्ट्रीय जनमोर्चा। ब्यूरो
छपरा सदर। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी प्रो. जयराम यादव के समर्थन में सिटी गार्डन, साढा ढाला, छपरा में ‘शिक्षक संवाद सह कार्यकर्ता अभिनन्दन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मढ़ौरा विधायक सह पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ने प्रो. जयराम यादव की जीत को सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी बताया। उन्होंने प्रखंड स्तर पर कमेटी गठित करने का सुझाव देते हुए 5 अक्टूबर को होने वाले नामांकन में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
गरखा विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान राजद के मूल विचारों में है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में शिक्षकों की ऐतिहासिक व पारदर्शी बहाली हुई। उन्होंने कहा कि प्रो. यादव सदन में शिक्षकों के अधिकारों की सबसे मजबूत आवाज बनेंगे।
तरैया के पूर्व विधायक मुद्रिका राय ने जीत की रणनीति साझा की। सीवान जिला परिषद अध्यक्ष संगीता चौधरी ने प्रो. जयराम यादव की जीत हेतु मतदान की अपील की। तरैया के राजद नेता शैलेंद्र प्रताप ने कहा कि शिक्षक समाज के बीच कार्यकर्ता स्वयं ‘जयराम यादव’ बनकर जाएं, उनकी जीत हर कार्यकर्ता की जीत होगी। जिला प्रवक्ता डॉ. रंजन ने शिक्षकों की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया।
प्रो. जयराम यादव ने लालू प्रसाद यादव द्वारा 1994 व 2001 में शिक्षकों को दिए गए मूल वेतनमान को याद करते हुए प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम द्वारा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता छीनने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने संकल्प दोहराया कि जब तक वित्त-रहित एवं अनुदानित शिक्षण संस्थानों सहित सभी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे जीतने के बाद भी एमएलसी की कोई व्यक्तिगत सरकारी सुविधा नहीं लेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सारण राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय तथा मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिनेश पाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सोनपुर के पूर्व विधायक प्रो. रामानुज प्रसाद ने किया। इस दौरान अमर राय, अमित कुमार गुप्ता, जिलानी मोबिन, बिट्टू कुमार, देव कुमार महतो, इमाम हुसैन, हाजी अहमद, वीरेंद्र यादव, डॉ नागेंद्र राय, मनोज यादव, अरुण कुमार, अमरजीत राय, सुरेंद्र प्रसाद, जोझा राय, होदा अंसारी, अरुण दास, डॉ. ललन राय, मुकेश कुमार उर्फ सोनू राय व डॉ रवि राय सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सुशील कुमार डबलू ने किया। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ हुआ।


Leave a Reply