राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। दैनिक दृष्टि सागर द्वारा रविवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित अवध पैलेस में भव्य होली मिलन व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि होली ऐसा पर्व है जो देश के लोगों को एकजुट करता है। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव भी है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप व पूर्व महापौर आशा शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे। दृष्टि सागर के प्रधान संपादक अजय शर्मा, संपादक मधु शर्मा, सहायक संपादक वीर सिंह त्यागी, लीगल संपादक एडवोकेट शबाना जैदी और गाजियाबाद के ईएनटी नाक-कान रोग विशेषज्ञ डॉ बी.पी. त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। साथ ही महाराजश्री, उनके साथ आए वैद्य मुकेशानंद गिरि व श्मशानवासिनी महंत साध्वी कैलाश गिरि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वैद्य मुकेशानंद गिरि ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व हमें अपने सभी विकारों का दहन कर सभी को अपना बना लेने का संदेश देता है। महंत साध्वी कैलाश गिरि ने कहा कि रंगों का त्योहार होली का पर्व हमें आपस में मिल-जुलकर रहने व सभी के जीवन में खुशियों का रंग बिखेरने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में उमेश गर्ग, संदीप शर्मा, बीके शर्मा हनुमान, डिप्टी एसपी लक्ष्मी चौहान, समाजसेवी अजय गुप्ता, करंट के प्रधान संपादक मनोज गुप्ता, समाचार संपादक दीपक भाटी, जर्नी ऑफ सक्सेस के समाचार संपादक अशोक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, भानु सिसोदिया व वरिष्ठ समाज सेवी अजय चोपड़ा आदि का दैनिक दृष्टि सागर टीम द्वारा अभिनंदन किया गया।


Leave a Reply