गाजियाबाद में विकास की गति को मिली रफ्तार : सभापति मनीष असीजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
– नगर निगम और जीडीए के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

गाजियाबाद। विकास भवन के दुर्गावती सभागार में गुरुवार को सभापति मनीष असीजा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस अवसर पर असीजा ने गाजियाबाद के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए नगर निगम व जीडीए की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों निकायों के प्रयासों से जिले में विकास की गति और तेज हुई है।
बैठक से पहले सभापति को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। सभापति की टीम में सदस्य सरिता भदौरिया, डॉ. डीसी वर्मा, गुरू प्रसाद मौर्या, गौरव कुमार, विनोद चतुर्वेदी, संग्राम सिंह व किरत सिंह उपस्थित रहे। मनीष असीजा ने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य लोक कल्याण है और यही उसकी प्रथम व मुख्य प्राथमिकता भी है। जनता कर के रूप में सरकार के पास जो धन जमा करती है, वही धन सरकार परियोजनाओं और योजनाओं के माध्यम से जनता के हित में वापस करती है।
उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता को ही लौटाया जाता है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। विभागों को जो भी धनराशि लोक कल्याण एवं परियोजनाओं के लिए प्राप्त होती है, उस पर कोई लापरवाही न करते हुए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम द्वारा किये गये कार्यों की रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुति की, जबकि जीडीए सचिव राजेश सिंह ने जीडीए द्वारा कराये जा रहे कार्यों के बारे में अपनी रिपोर्ट रखी। जीडीए सचिव ने कहा कि पूर्व में जीडीए पर करोड़ों रूपयों का कर्ज था, जो अब खत्म हो गया है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल एवं जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों से सम्बंधित योजनाओं के बारे में भी समिति के समक्ष बताया गया। साथ ही पिछले पांच वर्षों में विभागीय योजनाओं व परियोजनाओं की योजनावार भौतिक व वित्तीय प्रगति की समस्त सूचना एवं कार्यों से समिति को अवगत कराते हुए दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह माँदड़, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स व डीसीपी धवल जायसवाल भी उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*