गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के वार्षिकोत्सव में 21 को जुटेंगे कायस्थ समाज के दिग्गज

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित गुलमोहर ग्रैंड फार्म में गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा (GCS) के आयोजक समिति की बैठक में वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जीसीएस के संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने की। वार्षिकोत्सव 21 दिसंबर को होगा, जिसमें हजारों की संख्या में कायस्थ समाज के लोगों के आने की उम्मीद है। साथ ही कई दिग्गज भी शिरकत करेंगे।
अनुरंजन श्रीवास्तव के अनुसार, गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा 32 सहयोगी सभाओं एवं संस्थाओं के साथ मिलकर वार्षिक समारोह एवं संगत पंगत का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम गुलमोहर ग्रैंड फार्म, वसुंधरा गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है, जो 21 दिसंबर को होगा। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों एवं बुजुर्ग दंपत्तियों को सम्म्मानित करने के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
वार्षिकोत्सव में दिल्ली एनसीआर के अलावा तामिलनाडु, महाराष्ट्र, आन्ध्रा, तेलंगाना, ओडिसा, आसाम, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और बंगाल के कायस्थ शिरकत करेंगे। संगत-पंगत में राजनीतिक, सामाजिक, स्वास्थ, शिक्षा, मीडिया, प्रशासनिक सेवा आदि क्षेत्रों की कई नामचीन हस्तियां मंच साझा करेंगी।
अनुरंजन श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य चित्रांश समाज में क्रियाशीलता लाने के साथ समाज में एकजुटता एवं भाईचारा का सन्देश देना है। कार्यक्रम में कायस्थों के बहुचर्चित चित्रांश चेम्बर आफ कॉमर्स का विशेष पवेलियन लगाया जाएगा, जिसमें चित्रांश व्यवसायी अपने व्यवसाय, उत्पाद एवं सेवाओं का स्टाल लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार, 14 दिसंबर की समीक्षा बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप देकर सम्बंधित सदस्यों को जिम्मेदारियों का निर्वहन दिया गया।
समीक्षा बैठक में अशोक श्रीवास्तव, विकल कुलश्रेष्ठ, प्रशांत सिन्हा, कुलदीप बरतरिया, पुनीत सक्सेना, राहुल प्रकाश, सुनील सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, वरुण सक्सेना, सुशील सक्सेना, विशाल गौतम, डीके श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, सुयश प्रसाद, वरुण आनन्द श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*