राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ।कोरोना महामारी से अब निजात मिलती दिख रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने भी राज्य में स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेजा है। जबकि कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव है। इस बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले करीब एक साल से स्कूलों में बंद चल रही पढ़ाई अब सरकार शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई फिर शुरू कराने पर विचार करने को कहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने और कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने का प्रस्ताव भेजा है। अब मुख्यमंत्री को इस पर अंतिम निर्णय लेना है।


Leave a Reply