उत्तर प्रदेश: प्रमोशन फॉमूला को मंजूरी, शीघ्र जारी होगा बोर्ड रिजल्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का परिणाम अब शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। 56 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंजतार सीएम योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी के बाद अब खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के 56 लाख विद्यार्थियों के प्रोन्नति का फार्मूला घोषित किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद छात्रों को प्रमोट करने और परिणाम घोषित करने के फॉर्मूले की मंजूरी दे दी। उप मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के माध्यमिक व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कुल 29 श्रेणियों के फॉर्मूला तय किया गया है, जिसके तहत अब रिजल्ट बनने हैं। सभी फॉर्मेट पर काम चल रहा है, इसी कारण अब विलंब नहीं होगा। इस बार परीक्षा नहीं हुई है इसलिए इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। जुलाई में अंक तालिकाएं जारी की जाएगी। उच्च शिक्षण संस्थाओं में एडमिश मिल पाए इसके लिए 24 जून को सभी कुलपतियों के साथ वर्चुअल माध्यम बैठक होगी, जिसमें सरकार की तरफ से निर्देश दिए जाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*