पत्रकारिता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार डॉ जगदीश द्विवेदी का निधन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
वाराणसी। पत्रकारिता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार डॉ जगदीश द्विवेदी का पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिन, चातुर्मास के दौरान बाबा विश्वनाथ के धाम काशी में करीब 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार बीएचयू में चल रहा था। उनके तीन पुत्र और सासंद पुत्रवधू सीमा द्विवेदी सहित भरापूरा परिवार है। अंतिम संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर शुक्रवार की सुबह किया गया।
डॉ जगदीश द्विवेदी जौनपुर जिले के सुजानगंज के पास अचकारी गांव के मूलत: रहने वाले थे। वह मुंबई में नवभारत टाइम्स में कार्यरत रहे। उसके बाद वह लखनऊ में अमृत प्रभात समाचार पत्र में विशेष संवाददाता थे। बाद में उन्हें इलाहाबाद (प्रयागराज) बुलाया गया और उसके बाद से लंबे समय तक अमृत प्रभात के समाचार संपादक रहे। इसके अलावा उन्होंने सम सामयिक विषयों पर कई पुस्तकें लिखी हैं।
डा द्विवेदी के निधन पर बडी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनमोर्चा के संपादक जितेन्द्र बच्चन ने भी डॉक्टर साहब के निधन पर गहरा दुख जाताया है और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*