ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

कुनाल आर्य/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
बरेली। रामनगर ब्लॉक के ब्योधन खुर्द में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों ने आज गांव के प्राथमिक स्कूल व सामुदायिक भवनों पर एक कार्यक्रम के तहत शपथ ली। इन सभी को ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी में कोविड नियमों का पालन करते हुए शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में ब्योधन खुर्द से देवेंद्र, पृथ्वीपुर से योगेंद्र, गुलड़िया अरिल से चमन बेगम, ब्योधन बुजुर्ग से मुन्नी देवी, नवाबपुरा से लोकपाल, खरगपुर से राजकुमार सिंह यादव, किटौना से नंदकिशोर, मऊचंदपुर से कैशर हुसैन, हरदासपुर से लल्ला बाबू, रम्पुरा भौपत नगर से अनोखी देवी ने शपथ ग्रहण की।
अटा फुन्दापुर से सोनू शर्मा, जंगबाजपुर से फराज खान, चकरपुर गही से रामा देवी, शहबाजपुर से शफीउल रहमान बेग, कल्यानपुर हैवतपुर से राफे खां, पल्था से सुधीर कुमार, अंजनी से सरोज देवी, धनौरा गौरी से गौरव पाण्डेय, लीलौर बुजुर्ग से राम रोशन देवी, सुनरासी से धर्मपाल, जगतीरा से गुड्डो देवी, मजरा दौलतपुर से भगवान देई, देवकोला से उर्मिला देवी, तिगरखानपुर से किरण, कसुमरा से रतिभान सिंह, फुन्दन नगर से अमजद और रम्पुरा भोपतनगर से अनोखी देवी को शपथ दिलाई गयी।
कई युवकों ने समाजवादी युवाजनसभा का थामा दामन
आँवला के अलीगंज में आज विधानसभा 126 से सम्भावित प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर जीराज यादव के कार्यालय पर में एक बैठक हुई। इसमें कई युवकों ने समाजवादी युवाजनसभा का दामन थाम लिया। सभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र पटेल और विधानसभा अध्य्क्ष हरेंद्र यादव इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी को जिलाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र दिए और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर इंदरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर अरविन्द यादव, जिलापंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, विधानसभा सचिव विकास कुमार, अतुल आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*