ग्रेटर नोएडा: वेस्ट ईगल शूटिंग अकादमी शूटर्स को स्टेट लेवल के लिए चुना गया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। 23वें प्री यूपी स्टेट शूंटिंग कंपटीशन का आयोजन 22 जून से 25 जून को डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में जेपी इंटरनेशनल स्कूल की शूटिंग अकादमी के शूटर्स में शिव बालियान, वेद सिन्हा, अनमोल तोमर और देवांश भारद्वाज को स्टेट लेवल के लिए चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि यूपी राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 5 से 14 जुलाई तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद नई दिल्ली में संपन्न होगी। जेपी इंटरनेशनल स्कूल की शूटिंग अकादमी के जो शूटर्स स्टेट लेवल के लिए चुने गए हैं, उनके अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रूबी चंदेल और वेस्ट ईगल शूटिंग अकादमी की डायरेक्टर पारुल मलिक ने छात्रों और कोच सरफराज खान को बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी अगर वे इसी तरह अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगे तो एक दिन राष्ट्र स्तर पर पहुंचेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*