राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। दुलारी समाजिक सेवा समिति ने गरीब महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। समिति की अध्यक्ष राधिका शर्मा और सचिव मीनाक्षी शर्मा ने गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही सभी को चाय नाश्ता करवाया और उनको आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन दिया।
मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि कई महिलाएं कोरोना महामारी के कारण आर्थिक रूप से टूट चुकी हैं। कुछेक घर से बेघर हो गई हैं। वे भीख मांगकर गुजारा करती हैं। इन सभी की उम्र 50 साल से अधिक है। जरूरत है इनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए इन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की। उनकी संस्था इसके लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि दुलारी समिति महिलाओं के लिए वह हर कार्य करेगी जिससे वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।


Leave a Reply