श्री राम सत्संग समिति के संयोजन में दूसरे दिन शिव लीला की अद्भुत प्रस्तुति

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। श्रीराम सत्संग समिति द्वारा 10वीं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य और दिव्य आयोजन दहिसर में किया गया है। दूसरे दिन कथा वाचक प्रख्यात मानस मर्मज्ञ और प्रकांड विद्वान पंडित सुधीर जी महाराज के श्रीमुख से भगवान शिव की लीला और शिव विवाह की अद्भुत कथा लयबद्ध ढंग से प्रस्तुत की गई। रामभक्तों को लग रहा था वे साक्षात शिव विवाह देखकर भवसागर से तर रहे हैं।
द्वितीय दिवस की कथा के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव तिवारी, महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी हरिशंकर तिवारी, भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉक्टर राधेश्याम तिवारी, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, पंडित कमलाशंकर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, जनार्दन दुबे, भाजपा नेता किरण सिंह तथा उत्कृष्ट उद्घोषक राजीव मिश्रा सहित श्रीराम सत्संग समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जीएसबी ग्राउंड, एन एल कॉम्प्लेक्स, दहिसर पूर्व में आयोजित श्रीराम कथा सत्संग समिति के प्रमुख संरक्षक, मार्गदर्शक और प्रेरणाश्रोत उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी हैं। उन्होंने बताया कि यह कथा 10 फरवरी 2023 तक चलेगी।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*