अन्जान मित्र/राष्ट्रीय जनमोर्चा
मीरजापुर। वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा के संपादन में हिंदी श्री पब्लिकेशन से प्रकाशित ई-बुक ‘नव अभिव्यक्ति’ का विमोचन रविवार को मुख्य अतिथि कवि राजेश राज के करकमलों द्वारा किया गया। विमोचन समारोह के विशिष्ट अतिथि राजपति ओझा रहे, जबकि अध्यक्षता रायबरेली के वरिष्ठ साहित्यकार जय चक्रवर्ती ने की। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश राज ने कहा, ‘कविता हम सभी को एक सूत्र में जोड़ती है।’ और चक्रवर्ती ने कहा कि आने वाला समय ई-बुक और इलेक्ट्रॉनिक पब्लिकेशन का है।
ई-बुक के संपादक व वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा ने बताया कि इस ई-बुक में देश-विदेश के रचनाकार शामिल हैं। साहित्य का क्षेत्र बहुत बड़ा है, साहित्यकार सीखेंगे और लिखेंगे। विमोचन समारोह का संचालन आनंद अमित ने किया। कार्यक्रम में देश-विदेश के दो दर्जन से अधिक कवियों ने काव्यपाठ किया। मीरजापुर जिले के भी कई कवि इस अवसर पर उपस्थित रहे।कवि व अभिनेता रवि यादव ‘रवि’ ने कार्यक्रम में रोचक प्रस्तुति दी, ‘कितने आकर चल दिये, जग के ठेकेदार। पल भर भी ठहरी नहीं, दुनिया की रफ्तार।’
विमोचन समारोह में शामिल हुए:
डॉ जय प्रकाश प्रजापति- कानपुर, भष्मधारी अलग- अमेरिका, वीरेंद्र प्रधान- सागर, मध्य प्रदेश, सौरभ सोनी- अमेरिका, शिब्बू ग़ाज़ीपुरी- ग़ाज़ीपुर, उ प्र, केसरी प्रसाद प्रजापति- प्रयागराज, कृष्ण कांत कामिल- प्रयागराज, आलोक कपिनाथ- प्रयागराज, चाँदनी चंदा- प्रयागराज, प्रीतम झा- बिहार, बलवीर सिंह अग्रोइया- पंजाब, रामराज- राजस्थान, वेद प्रकाश प्रजापति- मुम्बई, आयुष्मती प्रजापति- मुम्बई, वेद प्रकाश वेद- प्रयागराज, लखन प्रतापगढ़ी- प्रयागराज, सेवा लाल प्रजापति- भदोही, रूपेश कुमार- बिहार, केदार नाथ सविता- मिर्ज़ापुर, सन्तोष कुमार प्रजापति ‘माधव’- महोबा, प्रभात गौर- प्रयागराज, राजेश राज- गुजरात, अजय प्रजापति- झारखंड, कृष्ण कुमार- उड़ीसा, मनीष जौनपुरी- उ.प्र., दौलत राम प्रजापति- म.प्र., जय तिवारी- म.प्र., नेहा चितलांगिया- पश्चिम बंगाल, प्रमोद जोशी- गुड़गांव, आशीष कुमार- मिर्ज़ापुर, चंदन केसरी- बिहार, कु. इला जायसवाल- मिर्ज़ापुर, डॉ जियाउर रहमान जाफरी- बिहार, नरेश कुमार ‘निराला’- बिहार, धनंजय कुमार- बिहार, डॉ. सुधा सिंह- मिर्ज़ापुर और मिर्जापुर से ही कुमारी सृष्टि राज समारोह में शामिल रहे। हिंदीश्री पब्लिकेशन की संचालक सावित्री कुमारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी जनों को धन्यवाद दिया।


Leave a Reply