वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किया योग कार्यशाला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन को कब, कौन सा और कैसे योगाभ्यास करना चाहिए, इसके बारे में बताया गया। कार्यशाला का निर्देशन ईडीपीएस के निदेशक पुनीत कुमार सिंह ने किया और मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि सुरेन्द्र शर्मा रहे।
योग शिक्षक चंद्र भानु मिश्रा ने बताया कि कर्म में कुशलता ही योग है। उन्होंने कहा कि योग का अभ्यास करने से व्यक्ति अपने कर्मों में कुशल हो जाता है, जिससे हमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है। अजय कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि कवि सुरेन्द्र शर्मा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। शर्मा ने कार्यशाला की सराहना करते हुए अपनी ओज और श्रृंगार रस की कुछ कविताएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक जय सिंह चौहान और श्रीमती के लक्ष्मी सनसैइया का जन्मदिन मनाया गया। महीपाल सिंह यादव, चंद्र भानु मिश्रा, जय सिंह, योगेन्द्र पाल सिंह जादोन, के सनसैइया व बृजेश कुमार शर्मा की वैवाहिक वर्षगांठ मनायी गई। काव्य पहेली की विजेता श्रीमती निरुपमा त्रिपाठी को ‘स्त्री का पुरूषार्थ’ पुस्तक ईनाम स्वरूप भेंट की गयी। संचालन समिति के संस्थापक राजेश कुमार जादोन ने किया। रजनीकांत शुक्ल ने काका हाथरसी की दहेज वाली शादी की कविता सुनाकर धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में केपी सिंह जादोन, श्रीमती विमलेश, श्रीमती धर्मवती, शुभरा जैन, सुनीता शर्मा, प्रमोद कुमारी, विमला देवी, कृष्ण मुरारी शर्मा, देशराज जोग, प्रदीप कुमार सचान, आशा सचान, वीरेन्द्र शर्मा, जयवीर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*