भारत ने योग में विश्व को नई राह दिखाई : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरी दुनिया द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा है कि मोदी जी के पूरे विश्व को स्वस्थ रखने के विजन के चलते योग ने पूरी दुनिया को नहीं राह दिखाई है। विगत 11 वर्षों से भारत विश्व में योग गुरु बना हुआ है।
शनिवार को डिप्टी सीएम मौर्य डासना स्थित आईएमएस कालेज में जिला प्रशासन एवं सिविल डिफेंस की ओर से आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। देश और समाज की सेवा करने के लिए अगर हमें स्वस्थ रहना है तो हमें स्वयं को स्वस्थ रखना होगा और स्वस्थ रनहे के लिए योग ही सबसे सरल व सुगम माध्यम है।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि आदरणीय मोदी जी के पूरे विश्व को स्वस्थ रखने के विजन के चलते योग ने पूरी दुनिया को नहीं राह दिखाई है। विगत 11 वर्षों से भारत विश्व में योग गुरु बना हुआ है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन कुछ समय योग को अवश्य दें, ताकि उनका मन और तन दोनों स्वस्थ रहे।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर उप मुख्यमंत्री मौर्य, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं योग गुरू को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। इससे पहले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आम लोगों ने विशाखापट्टनम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का बड़े स्क्रीन पर सजीव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम का संचालन डा. पूनम शर्मा ने किया। योग गुरु डॉ यश पाराशर ने सभी लोगों को योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर भाजपा सांसद अतुल गर्ग, सदर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, आईएमएस के चेयरमैन राकेश रिछारिया, उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी अशोक राणा और सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*