विद्वत परिषद गाजियाबाद ने किया संगोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत विद्वत परिषद गाजियाबाद द्वारा ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020’ विषय पर आन लाइन एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार, 22 अगस्त को आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन विद्वत परिषद गाजियाबाद की जिला संयोजिका डा. कमलेश भारद्वाज ने किया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ धर्मवती अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। रेनूजी ने अतिथि परिचय कराया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य एलआर कालेज साहिबाबाद डा. एसडी कौशिक, मुख्य वक्ता माननीय के. रघुनंदन तथा मुख्य अतिथि प्रो. पवन शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा प्रदीप ने आभार ज्ञापित किया। संगोष्ठी में 50 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन भाग लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में नेत्रपाल और विद्वत परिषद गाजियाबाद के सदस्यों का मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*