इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्नों के लिए आयोजित किया गया अलंकरण समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार के ऑडीटोरियम में 23 फरवरी को प्रातः 9 बजे से यूकेजी के नन्हे-मुन्ने छात्रों के अलंकरण समारोह का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ महिमा बख्शी (सुप्रसिद्ध मॉडल, एक्टर एवं यूट्यूबर) के अलावा सम्मानित अतिथि विशाल सिंह संरक्षक इंदिरापुरम चेन ऑफ स्कूल्स, श्रीमती शालिनी सिंह तपेन्दु एजूकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा एवं श्रीमती रीटा सिंह डायरेक्टर ऑफ इंदिरापुरम चेन ऑफ स्कूल्स ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात बच्चों ने गणेश वन्दना प्रस्तुत की और कार्यक्रम की शुरुआत हो गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने अपने अभिभाषण द्वारा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक अभिनन्दन किया तथा सम्मानित अतिथियों के साथ क्रमशः यू.के.जी. रोज, यू.के.जी.लोटस, यू.के.जी. ट्यूलिप, यू.के.जी जसमिन के बच्चों को उपाधि से सम्बन्धित टोपियाँ पहनाईं। इसके बाद मुख्य अतिथि तथा सम्मानित अतिथियों ने अपने बहुमूल्य शब्दों द्वारा नन्हें विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और शुभाषीश प्रदान किया।
निमंत्रित अभिभावक जोकि इस यादगार अवसर के साक्षी थे, अपने अन्दर खुशी एवं गर्व का मिश्रित अनुभव कर रहे थे। अलंकरण समारोह कार्यक्रम के बीच-बीच में ही नन्हें विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं संगीत के मनमोहक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी था। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने अपने नन्हे -मुन्नों को शुभाषीश प्रदान किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*