राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक ए.सी. भटनागर की पत्नी श्रीमती अनिता भटनागर का आज गुरुवार की सुबह करीब सात बजे निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना से एबीकेएम परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती अनिता भटनागर का जन्म 15 जनवरी, 1955 को हुआ था और 23 अप्रैल, 2020 दिन गुरुवार को उनका निधन हो गया। वह लंबे अर्से से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती रहीं। इधर करीब एक महीने से हरिनगर (घंटाघर) स्थित अपने आवास पर ही रह रही थीं। बहुत ही मिलनसार और व्यवहारकुशल थीं। उनके परिवार में पति एसी भटनागर के अलावा दो बेटों, दो बहुएं और उनके बच्चों का भरा-पूरा परिवार है।
गुरुवार की सुबह श्रीमती अनिता भटनागर के निधन का समाचार मिलते ही एसी भटनागर को फोन पर सांत्वना देने और शोक जताने वालों का तांता लग गया। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विकास सक्सेना, सामाजिक संस्था नया सवेरा की अध्यक्ष डॉ कमलेश भारद्वाज आदि ने भी श्रीमती अनिता भटनागर के निधन पर गहरी संवेदना जताई है।
इसके अलावा देश के विभिन्न शहरों व नगरों से एबीकेएम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रीमती अनिता भटनागर के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। साथ ही कहा है कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति दे।


Leave a Reply