देश के नए सेना प्रमुख बने जनरल मुकुंद नरवाणे

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने नए सेना प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। वह देश के 28वें सेना प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने जनरल बिपिन रावत की जगह ली। इससे पहले आज जनरल बिपिन रावत सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए। जनरल बिपिन रावत कल यानी एक जनवरी से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस होंगे। सीडीएस की नियुक्ति तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन समन्वय के लिए की गई है। जनरल रावत ने विदाई संदेश में जवानों और देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने बतौर सेना सभी विभागों से मिले सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना बेहतर तरीके से तैयार है। जनरल रावत ने इस दौरान कहा कि भारतीय सेना में सेना प्रमुख का पद सिर्फ एक ओहदा मात्र है। वो अकेले काम नहीं करता। उसे सेना के सभी जवान सहयोग करते हैं तभी वह काम कर पाता है। इस सहयोग से सेना आगे बढ़ती है। इससे पहले उन्हें साउथ ब्लॉक में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*