राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दिया है। इसके साथ ही देश के कोने-कोने से लोगों ने ताली-थाली बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार भी व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस अभियान में हिस्सा लिया है।
कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए आज पूरा हिन्दुस्तान एकजुट दिखा। जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए लोग रविवार को घर में ही हैं। सडक़ें सूनी और बाजार में सन्नाटा पसरा दिखा। लोग घर में बैठकर, बेहद धैर्य का परिचय देकर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोक रहे हैं। साथ ही लोगों ने घरों में रहकर ताली और थाली बजाकर उन लोगों का आभार भी जताया, जो कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए मोर्चा थामे हुए हैं।


Leave a Reply