नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है। मरीजों की संख्या 426 के करीब पहुंच गई है, जबकि अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है। अकेले 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज आए हैं और तीन मौतें हुई हैं। दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।


Leave a Reply