दिल्ली, लखनऊ और गुजरात से आए 7 लोग कोरन्टीन, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही निगरानी

विवेक श्रीवास्तव

सुल्तानपुर। कोरोना महामारी संक्रमण के बीच बीमार पिता के इलाज और खेती के काम के लिए जान जोखिम में डालकर दो युवक दिल्ली और लखनऊ से बाइक से घर पहुंच गए। जानकारी पर एक दिन बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों युवकों को बरियौना के प्राथमिक स्कूल में कोरेंटीन कर दिया है।जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के बरियौना मौजे के सेमरातर पुरवे का निवासी सुरेश यादव दिल्ली के छतरपुर में रहता है। पिता शोभा यादव की बीमारी के कारण युवक छतरपुर से पुलिस को चकमा देते हुए बाइक चलाकर रविवार को अपने घर पहुंच गया।
गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत मे गेहूँ काट रहे सुरेश को ले जाकर बरियौना के प्राथमिक स्कूल में कोरेंटीन कर दिया। इसी गांव का दूसरा युवक मतई लखनऊ में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहता है। खेती के कार्यों की अधिकता के कारण युवक लखनऊ से पुलिस और प्रशासन की आंख में धूल झोंकते हुए बाइक से घर आ पहुंचा। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मतई को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया है। गांव वालों को सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया गया हदिल्ली से आए वृद्ध में  मिला था कोरोना संक्रमण चोरी-छिपे बाहर से आ रहे लोगों के कारण कोरोना महामारी का संकट और बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से ही आए एक वृद्ध सुभाष चंद्र शर्मा में सोमवार को कोरोना संक्रमण का पहला केस सुल्तानपुर में मिला था। जिसके कारण चिंताएं और बढ़ गई हैं। 

 मंगलवार को  गुजरात से मारुति वैन से आ रहे ड्राइवर समेत 5 लोगों को बिना पास के अयोध्या सुल्तानपुर बॉर्डर कूरेभार थाना के जमोली में पुलिस ने मंगलवार पकड़ लिया। सभी जयसिंहपुर कोतवाली के दौलतपुर गांव जा रहे थे । पुलिस ने सभी को KNIMT में क्वारेंटीन कर दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*