नई दिल्ली। भारत चीन सीमा पर मौजूद गलवन घाटी में चीन के साथ तनातनी के बीच भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इस पर देश भर के लोगों में चीन के प्रति गुस्सा है और विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। कई जगह पर विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। चीन मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए और गुस्साए लोगों ने तो चीन के गैजेट्स भी तोड़ डाले।
भारत स्थित चीन के दूतावास के बाहर बुधवार को प्रदर्शन कर रहे आर्मी के कुछ सदस्यों व स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, दोनों देशों की सीमा पर लंबे समय से जारी तनातनी के बीच सोमवार को हिंसक झड़प हुई जिसमें एक कर्नल समेत दो जवान शहीद हो गए। इसे लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं।


Leave a Reply