डॉ अनूप मित्तल ईसीसीआई के प्रेसिडेंट नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नईदिल्ली। एक्सलेंट चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वार्षिक बैठक 2020 का आयोजन हिंदी भवन नई दिल्ली में किया गया। इससे पहले काउंसिल ऑफ वर्किंग कमेटी की बैठक हुई और बोर्ड की नई नियुक्ति की गई। डॉ अनूप मित्तल को ईसीसीआई का नया प्रेसिंडेंट नियुक्त किया गया है। डॉ मित्तल ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि ईसीसीआई से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें। इसके लिए जो भी प्रयास करने होंगे, किए जाएंगें।
ईसीसीआई के नए प्रेसिडेंट ने कहा कि आज उद्योग में कई तरह की समस्याएं हैं, जिससे अकेले उद्योगपति या बिजनेसमैन हल नहीं कर पाता है। इसके लिए ईसीसीआई नई रणनीति बनाएगा। इस मौके पर वाइस प्रेसिंडेट चिरंजीत शर्मा ने कहा कि जैसा नाम है ईसीसीआई का निश्चिततौर पर यह औद्योगिक संगठन एक्सलेंस बनकर उभरेगा। आज देश में ऐसे औद्योगिक संगठन की जरूरत थी जिसकी पूर्ति हुई है।
ईसीसीआई की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ईसीसीआई के जेनरल सेक्रेटरी विनोद प्रताप सिंह ने कहा कि आज बिजनेस ही नेटवर्किंग से चलता है। ऐसे में ईसीसीआई की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। मैं जब से जुड़ा हूं लगातार इस संगठन में कार्य हो रहा है। पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में ईसीसीआई और बेहतर कार्य करेगा।
इस मौके पर ईसीसीआई के एडवाइजर गुरुजी, ईसीसीआई के दिल्ली-एनसीआर प्रेसिंडेंट व रिंग ओवर जेनरेटर के सीईओ दीपक दूबे और मेंबर सेक्रेटरी व डायरेक्टर हरिओम शर्मा ने भी अपने-अपने विचार रखे। मीडिया कमेटी के चेयरमैन राम मिलन ने कहा कि ईसीसीआई की खासियत है कि इसमें व्यापारियों को सीधा जुड़ाव होगा। प्रत्येक शनिवार को सीडव्ल्यू सी की बैठक होती है, जिसमें अद्यतन सूचना दी जाती है। इस अवसर पर व्यंग्यकार सुल्तान भारती ने अपने व्यंग्य रचना से माहौल को खुशनुमा बना दिया। जबकि बच्चों ने भी बेहतरीन तीन प्रस्तुतियां दी और अंत में राममिलन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*