राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। हबीबपुर स्थित महिला उन्नति संस्था कार्यालय पर संस्था ने शनिवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया । बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा बच्चियों क़ो शिक्षित करने के उद्देश्य से गांव- गांव जाकर नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रशासन द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के लिए चलाई जा रही कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाया जाएगा।
संस्था क़ी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गौतम ने बैठक में कहा कि आगामी आठ मार्च क़ो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के विकास के लिए निस्वार्थ योगदान करने वाली महिलाओं क़ो संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा । शनिवार की बैठक में महासचिव अनिल भाटी , रणबीर चंदीला , देवेंद्र चंदीला , ओमदत्त शर्मा , सुभाषचंद नन्दकिशोर ठाकुर और संतोष कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे ।


Leave a Reply