डॉ आशीष गौतम को मोस्ट ट्रस्टेड बेरिएट्रिक सर्जन अवार्ड से किया गया सम्मानित

गौरव बंसल

गाजियाबाद। महानगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ आशीष गौतम को मोस्ट ट्रस्टेड बरिएट्रिक सर्जन व गैस्ट्रो इंटेस्टाइल सर्जन ऑफ द ईयर के लिए चुना गया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 27 फरवरी को आयोजित एशिया हेल्थ केयर सम्मिट में डॉ आशीष गौतम को सांसद मेनका गांधी ने अवार्ड देकर इस सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया सहित जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहे। डॉ आशीष गौतम ने यह सम्मान मिलने के बाद सभी लोगों का आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*